फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 World Cup: श्रीलंकाई दल में शामिल हुए पांच नए खिलाड़ी, 23 सदस्यीय टीम शनिवार को जाएगी ओमान

Fri, 01 Oct 2021 11:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वॉड में पांच नए खिलाड़ियों को जोड़ा है। दुबई और ओमान में इसी महीने से शुरू होने  वाले आईसीसी टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका ने शुक्रवार को नए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। 
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वॉड में पांच नए खिलाड़ियों को जोड़ा है। दुबई और ओमान में इसी महीने से शुरू होने  वाले आईसीसी टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका ने शुक्रवार को नए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। 

विज्ञापन

श्रीलंकाई चयन समिति ने टूर्नामेंट के लिए पाथुम निसंका, मिनोद भानुका, अशेन बंडारा, लक्षण संदकन और रमेश मेंडिस को स्क्वॉड में शामिल किया है, जिसके बाद श्रीलंका के स्क्वॉड में कुल 23 खिलाड़ी हो गए हैं।  

हालांकि पुराने दल में एक बदलाव भी हुआ है, लाहिरू मदुषणका जो पहले मुख्य स्क्वॉड में शामिल थे, वह अब चोट की वजह से अब टीम के साथ नहीं जाएंगे। 

गौरतलब है कि श्रीलंका ने इससे पहले 12 सितंबर को 15 सदस्यीय दल और चार रिज़र्व खिलाड़ियों के नाम का एलान किया था। इसकी अगुवाई दासुन शनाका के हाथों में दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि श्रीलंका की टीम ओमान के लिए शनिवार को रवाना होगी। उनका पहला मुकाबला नामीबिया के साथ 18 अक्तूबर को होगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें