फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 World Cup: पांच टी-20 वर्ल्ड कप खेल चुके शोएब मलिक की पाकिस्तान टीम में वापसी, इस खिलाड़ी की जगह मिली एंट्री

Sat, 09 Oct 2021 05:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वॉड में 39 वर्षीय शोएब मलिक को शामिल किया है। शोएब को सोहेब मक़सूद की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट टीम के साथ जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
शोएब मलिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। पाकिस्तान ने अपने स्क्वॉड में 39 वर्षीय शोएब मलिक को शामिल किया है। शोएब को सोहेब मक़सूद की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट टीम के साथ जोड़ा गया है। 

विज्ञापन


सोहेब को छह अक्तूबर को नॉर्थर्न के खिलाफ मैच में पीठ में चोट लगी थी, गुरुवार को उनका एमआरआई स्कैन हुआ, जिसमें उनकी चोट की गंभीरता का पता चला, जिसके बाद उन्हें आगामी टूर्नामेंट से हटना पड़ा। 

पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने कहा, 'सोहेब शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत की थी लेकिन उन्हें ना चाहते हुए भी हटना पड़ा। हमें उनके लिए दुःख है, लेकिन चोट खेल का हिस्सा है। मुझे उम्मीद है कि रिहैब के बाद वे मजबूती से वापसी करेंगे और भविष्य के टूर्नामेंट के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। 
विज्ञापन


वसीम ने कहा, 'सभी से चर्चा के बाद हमने सोहेब की जगह शोएब मलिक को स्क्वॉड में शामिल करने का फैसला किया है। मुझे उम्मीद है कि शोएब का अनुभव टीम के काम आएगा।' 
 

शोएब के पास पांच टी-20 वर्ल्ड कप का अनुभव

शोएब टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, उनके पास 22 साल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है, जबकि टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भी उन्हें काफी अनुभव है। शोएब इस टूर्नामेंट में अब तक 28 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 32.11 की औसत और 116 की स्ट्राइक रेट से 546 रन बनाए हैं। शोएब ने 2007 में पहले टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की अगुवाई भी की थी। वह इसके बाद 2009 में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे और फिर 2012, 2014 और 2016 में भी टीम की तरफ से खेले। 

पाकिस्तान की स्क्वॉड 15 अक्तूबर को दुबई के लिए उड़ान भरेगी। यहां वो वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के साथ 18 और 20 अक्तूबर को अभ्यास मैच खेलेगी। उसका सामना 24 अक्तूबर को भारत से होगा। 
विज्ञापन

पाकिस्तान की स्क्वॉड

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी और शोएब मलिक

रिज़र्व खिलाड़ी
खुशदिल शाह, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें