फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs NZ: टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार जंग, मैच में कर सकते हैं उलटफेर

Sun, 14 Nov 2021 08:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम अपने पहले टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए रविवार को एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। वर्ल्ड कप से पहले शायद ही किसी ने ये सोचा होगा कि दोनों टीमें फाइनल तक का सफर तय करेंगी लेकिन ऐसा हो चुका है।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम अपने पहले टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए रविवार को एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। वर्ल्ड कप से पहले शायद ही किसी ने ये सोचा होगा कि दोनों टीमें फाइनल तक का सफर तय करेंगी लेकिन ऐसा हो चुका है। अब अगर दोनों में किसी एक को पसंदीदा या दावेदार बताया जाए तो वह गलत होगा क्योंकि दोनों ही टीमों ने अभी तक अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया है और हर क्षेत्र में शानदार खेल दिखाया है। आइए जानते हैं दोनों टीमों के उन कुछ खिलाड़ियों के बारे में जिनके बीच दिलचस्प जंग देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन


डेविड वॉर्नर बनाम बोल्ट
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक छह पारियों में 47.20 की औसत से 236 रन बनाए हैं। अगर वॉर्नर का बल्ला फाइनल में भी चल गया तो वह ऑस्ट्रेलिया की जीत लगभग पक्की हो जाएगी। हालांकि वॉर्नर के लिये ये इतना आसान नहीं होगा। उन्हें कीवी पेसर ट्रेंट बोल्ट की गेंदों से पार पाना होगा। बोल्ट इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने अभी तक 11 विकेट अपने नाम किए हैं। बोल्ट के पास रफ्तार, स्विंग से लेकर गति में परिवर्तन जैसे कई हथियार हैं, जिससे वह किसी को भी परेशान का सकते हैं।   

फिंच बनाम साऊदी
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच के लिए अभी तक का टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा है लेकिन वह अकेले दम पर खेल का रुख मोड़ने में सक्षम हैं। हालांकि उन्हें न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज और पॉवरप्ले स्पेशलिस्ट टिम साऊदी से सतर्क रहना होगा। साऊदी अपनी सटीक लाइन लेंथ से विपक्षी बल्लेबाजों को काफी परेशान करते हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन


विलियमसन बनाम जाम्पा
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन स्पिन को बड़ी आसानी से खेलते हैं और टीम के मध्यक्रम का दारोमदार भी उनके ऊपर ही होगा। हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा की फिरकी से पार पाना होगा। जम्पा ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट चटकाए हैं और विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। 

स्मिथ बनाम सोढी
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन वह मध्यक्रम में टीम के अहम हिस्सा हैं। स्मिथ को स्पिन खेलना भले ही पसंद है लेकिन यहां उन्हें कीवी स्पिनर ईश सोढी की फिरकी से पार पाना होगा। सोढी इस टूर्नामेंट में अब तक 9 विकेट चटका चुके हैं।  

गुप्टिल बनाम स्टार्क
न्यूजीलैंड के अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने शुरू के कुछ मुकाबलों में दमदार पारी खेली थी और उनकी टीम को एक बार फिर से उनसे मजबूत शुरुआत की उम्मीद रहेगी। गुप्टिल अगर पहला पावरप्ले खेल गए तो वह ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि उन्हें इस बार मिचेल स्टार्क की तेज रफ़्तार और स्विंग गेंदों से निपटना होगा। स्टार्क अभी तक 9 विकेट चटका चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें