फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: टी20 में सूर्यकुमार और टेस्ट में अश्विन-जडेजा का जलवा कायम, इंग्लैंड के साल्ट ने लगाई बड़ी छलांग

Wed, 27 Dec 2023 05:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अश्विन अच्छी गेंदबाजी कर अपनी स्थिति और मजबूत कर सकते हैं। वहीं, बल्लेबाजों के पास भी अपनी रैंकिंग सुधारने का मौका है।
 
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड के फिल साल्ट ने बड़ी छलांग लगाई है। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, भारत के सूर्यकुमार यादव की बादशाहत बरकरार है। अविश्वसनीय फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज साल्ट करियर की उच्चतम रेटिंग 802 पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में साल्ट ने 119 और 38 के स्कोर बनाए और 18 स्थान की छलांग लगाई है। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (787) उनसे 15 रेटिंग अंक पीछे हैं। साल्ट की छलांग के बावजूद सूर्यकुमार यादव 887 अंक के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।

इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने भी बल्लेबाजी रैंकिंग में छलांग लगाई है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 54* और 28 की पारियों के बाद 27 स्थान ऊपर चढ़कर 38वें स्थान पर पहुंच गए। लिविंगस्टोन की ऑलराउंडर रैंकिंग में भी सुधार हुआ है और वह चार पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 175 रेटिंग प्वाइंट हैं। मोईन अली और पाकिस्तान के शादाब खान बराबर नौवें स्थान (173) पर हैं।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर अकील होसेन ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी मुकाबले में चार ओवरों में 20 रन देकर दो विकेट लिए। इस प्रदर्शन की बदौलत वह श्रीलंकाई जोड़ी वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्ष्णा (क्रमशः 679 और 677) को पछाड़कर दो स्थान ऊपर चौथे (683) पर पहुंच गए। गुडाकेश मोती ने एक ही मैच में 24 रन देकर तीन विकेट लिए और 75 स्थानों की छलांग लगाई, जबकि इंग्लैंड की ओर से रीस टॉपले दो मैचों में पांच विकेट की बदौलत 13 स्थान की छलांग के साथ शीर्ष 10 गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं।

इस बीच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के साथ-साथ भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के कारण रैंकिंग में कई छोटे-मोटे फेरबदल हुए हैं। शोरिफुल इस्लाम न्यूजीलैंड में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण 24 स्थान ऊपर चढ़कर 35वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि भारत के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 41 स्थान ऊपर चढ़ गए, हालांकि वह अभी भी शीर्ष 100 से बाहर हैं।

बल्लेबाजी में, नजमुल हुसैन शांतो (नौ स्थान ऊपर 49वें स्थान पर) आगे बढ़े, जबकि दक्षिण अफ्रीका के टोनी डी जॉर्जी 39 स्थान आगे बढ़कर शीर्ष 100 में पहुंच गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ सौम्य सरकार की 169 (151) रनों की शानदार पारी ने उन्हें 52 स्थानों पर चढ़ने में मदद की, जबकि संजू सैमसन भी 54 स्थानों की छलांग लगाकर 405 की रेटिंग पर पहुंच गए।

सौम्य सरकार ने क्राइस्टचर्च में द लिटिल मास्टर के 163* रन को पीछे छोड़ते हुए, न्यूजीलैंड में उपमहाद्वीप के किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वोच्च वनडे स्कोर का सचिन तेंदुलकर का 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सैमसन ने पार्ल में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 108 (114) रन बनाए, क्योंकि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 296 रनों का बचाव करने में सफल रही।
विज्ञापन


टेस्ट में भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शीर्ष गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं, ऑलराउंडर रैंकिंग में रवींद्र जडेजा शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें