आईसीसी ने ज्यॉफ एलार्डिस को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर को अब स्थायी तौर पर यह पदभार दे दिया गया है। इससे पहले वह आठ महीने के लिए अंतरिम सीईओ बने थे।
आईसीसी ने ज्यॉफ एलार्डिस को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर को अब स्थायी तौर पर यह पदभार दे दिया गया है। इससे पहले वह आठ महीने के लिए अंतरिम सीईओ बने थे।
विज्ञापन
आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने इस मौके पर कहा, 'मुझे खुशी है कि ज्यॉफ स्थायी तौर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनने के लिए राजी हुए। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में शानदार तरीके से नेतृत्व किया और आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के सफल आयोजन में भूमिका निभाई।'
एलार्डिस एक अनुभवी प्रशासक रहे हैं, वह आठ सालों तक आईसीसी के जनरल मैनेजर थे और उससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में भी इसी पद पर रहे।
एलार्डिस ने सीईओ बनने के बाद कहा, 'मेरा निरंतर ध्यान हमारे खेल के लिए सही काम करने पर होगा। साथ ही दीर्घकालिक सफलता और स्थिरता प्रदान करने के लिए सदस्यों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश भी रहेगी। मैं पिछले आठ महीनों में अपनी प्रतिबद्धता और समर्थन के लिए आईसीसी कर्मचारियों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं और इस तरह की प्रतिभाशाली टीम के साथ क्रिकेट की सेवा करना जारी रखना चाहता हूं।'