टी20 विश्व कप के लिए 10 टीमों को पांच-पांच के ग्रुप में बांटा गया है। भारत ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और क्वालीफायर-1 के साथ ग्रुप-ए में शामिल है, जबकि दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और क्वालीफायर-2 की टीम ग्रुप-बी में शामिल है। भारत और पाकिस्तान के बीच छह अक्टूबर को सिलहट में ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाएगा। आठ टीमों के अलावा शेष दो टीमों का चयन क्वालीफायर के आधार पर होगा।
सभी टीमें ग्रुप चरण में खेलेंगी चार मुकाबले
महिला टी20 विश्व कप में सभी टीमें ग्रुप चरण में चार-चार मुकाबले खेलेंगी जिसमें से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें प्रत्येक ग्रुप से सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबला 17 और 18 अक्टूबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान 19 दिनों में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। टी20 विश्व कप के सभी मैच ढाका और सिलहट में होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व दिन भी रखा गया है।