इन दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए रूट
रूट का करियर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ 262 रनों की शानदार पारी खेलकर उन्होंने अपनी रैंकिंग में सुधार किया और 932 अंकों के साथ सर्वकालिक टेस्ट रैंकिंग में 17वां स्थान हासिल कर लिया। टेस्ट इतिहास में सिर्फ 16 खिलाड़ियों ने रूट से अधिक रैंकिंग हासिल की है। विराट कोहली के अलावा इस क्लब में डॉन ब्रैडमैन, रिकी पोंटिंग और लेन हटन जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं। पूर्व भारतीय कप्तान 937 अंकों के साथ 12वें स्थान पर काबिज हैं।
बल्लेबाजों की सर्वकालिक टेस्ट रैंकिंग
| खिलाड़ी |
करियर-उच्च रेटिंग |
| डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) |
961 |
| स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) |
947 |
| लेन हटन (इंग्लैंड) |
945 |
| रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) |
942 |
| जैक हॉब्स (इंग्लैंड) |
942 |
| पीटर मे (इंग्लैंड) |
941 |
| गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज) |
938 |
| विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) |
938 |
| क्लाइड वालकॉट (वेस्टइंडीज) |
938 |
| कुमार संगाकारा (श्रीलंका) |
938 |
| मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) |
937 |
| विराट कोहली (भारत) |
937 |
| जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) |
935 |
| एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) |
935 |
| मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) |
935 |
| मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) |
933 |
| जो रूट (इंग्लैंड) |
932 |