फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Dev on Hardik Pandya: क्या हार्दिक पांड्या को ऑलराउंडर कह सकते हैं? दिग्गज कपिल देव ने पूछा तीखा सवाल

Fri, 26 Nov 2021 03:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kapil Dev on Hardik Pandya: दिग्गज क्रिकेटर और भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। कपिल ने पूछा है कि अगर हार्दिक टीम की मांग के हिसाब से उतनी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं तो क्या उन्हें ऑलराउंडर कहना चाहिए।  
 
विज्ञापन
कपिल देव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज क्रिकेटर और भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। कपिल ने पूछा है कि अगर हार्दिक टीम की मांग के हिसाब से उतनी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं तो क्या उन्हें ऑलराउंडर कहना चाहिए।  

विज्ञापन


हार्दिक पांड्या पिछले काफी समय से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। चोट से ठीक होकर वापसी करने के बाद से हार्दिक ने गेंदबाजी बस नाम मात्र की है। उन्होंने हाल ही में यूएई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भी सिर्फ दो मैचों में जैसे-तैसे गेंदबाजी की। ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किए गए हार्दिक पूरी तरह से फेल रहे और इसका खामियाजा भी टीम को भुगतना पड़ा और टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में टीम में जगह नहीं मिली। 

कपिल ने इन सभी को बातों की तरफ इशारा करते हुए एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'ऑलराउंडर कहलाने के लिए उन्हें दोनों काम करने होंगे। वह गेंदबाजी नहीं कर रहा है तो क्या हम उसे ऑलराउंडर बोल सकते हैं? उन्हें गेंदबाजी करने दीजिये, वह अभी चोट से लौटे हैं। 
विज्ञापन


पूर्व ऑलराउंडर ने हालांकि हार्दिक को देश के लिए महत्वपूर्ण बल्लेबाज बताया। उन्होंने कहा, 'वह देश के लिए एक अहम बल्लेबाज है। गेंदबाजी के लिए उसे अधिक मैच खेलने होंगे, प्रभावित करना होगा और गेंद डालनी होगी और तब हम कहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें