टी20 क्रिकेट में विराट की बल्लेबाजी की आलोचना करने वाले गंभीर ने कहा “इस बल्लेबाजी लाइनअप में, कोहली पारी की शुरुआत में एक एंकर होने के साथ-साथ अंतिम दस ओवरों में एक फिनिशर भी हैं। जब आप बाबर आजम को देखते हैं तो ऐसा नहीं है कि आप उन्हें (अन्य खिलाड़ियों को) एंकर कह सकते हैं। विराट कोहली एक एंकर से कहीं ज्यादा हैं। जब मैच के पहले 10 ओवरों में हालात कठिन होते हैं और भारत विकेट खो देता है, जैसा कि इस मैच में हुआ तो कोहली ने केएल राहुल के साथ साझेदारी की और संभलकर खेले। जब राहुल आउट हुए तो सूर्यकुमार यादव के साथ साझेदारी की और सूर्यकुमार के आउट होने के बाद फिनिशर की भूमिका निभाते हुए तेजी से रन बनाए।”
गंभीर ने कहा कि विराट के पास एक समय के बाद गियर बदलने की अनुठी क्षमता है। यह सभी खिलाड़ियों के पास नहीं होती। केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और बाबर आजम जैसे खिलाड़ी ऐसा करने में विफल रहे हैं। गंभीर ने कहा "यह ऐसा कुछ है जो आप केवल तभी कर सकते हैं जब आपके पास क्षमता हो। बहुत कम खिलाड़ियों में एंकर और आक्रामक दोनों होने की क्षमता होती है। केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के पास यह नहीं है लेकिन विराट कोहली के पास है।”
T20 WC 2022: भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल, जानें क्या हैं समीकरण?