कई स्टार खेलते दिखेंगे
यशस्वी और शुभमन
- फोटो : IPL/BCCI/ICC/CricketWorldCup
इस टूर्नामेंट में अंतररराष्ट्रीय स्टार जैसे शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, आल राउंडर रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज खेलते नजर आएंगे। टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी चुना गया है जिन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट खेला था। सूर्यकुमार के अलावा अन्य ने टीम में जगह पक्की कर ली है। भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य विकेटकीपर ऋषभ पंत भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। 2022 में हुई कार दुर्घटना से वापसी के बाद यह उनका पहला लाल गेंद वाला टूर्नामेंट होगा।
सरफराज और जुरेल भी खेलते दिखेंगे
ध्रुव जुरेल
- फोटो : BCCI
भारत की इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले सरफराज खान और ध्रुव जुरेल के अलावा विकेटकीपर आर्यन जुयाल और अभिषेक पोरेल भी टीमों में शामिल होंगे। भारतीय खिलाड़ियों का केवल एक ही मैच खेलना था इसलिये कोहली, रोहित, बुमराह और अश्विन को छूट दी गई।
ऋतुराज की कप्तानी में खेलेंगे सूर्यकुमार
ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल
- फोटो : IPL/BCCI
सूर्यकुमार टूर्नामेंट में ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली टीम सी का हिस्सा हैं जिसमें दो युवा तेज गेंदबाज अंशुल खंबोज और हिमांशु चौहान भी शामिल हैं। मोहम्मद सिराज और जडेजा टीम बी में शामिल होंगे जिसमें पंत, यशस्वी जायसवाल और वाशिंगटन सुंदर भी शामिल हैं जबकि शुभमन गिल टीम ए की अगुआई करेंगे जिसमें कुलदीप, केएल राहुल, शिवम दुबे और रियान पराग मौजूद हैं।
नीतीश फिटनेस के आधार पर टीम में
रियान पराग
- फोटो : BCCI
पराग के अलावा गोलपारा में जन्मे आकाश सेनगुप्ता टूर्नामेंट में खेलने वाले असम के अन्य क्रिकेटर हैं। वह टीम डी का हिस्सा हैं जिसका नेतृत्व श्रेयस अय्यर करेंगे और इसमें ईशान किशन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह अन्य खिलाड़ी भी शामिल होंगे। पेट के निचले हिस्से की चोट से उबर रहे तेज गेंदबाज मयंक यादव अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं और इस टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे। नीतिश कुमार रेड्डी की भागीदारी भी फिटनेस पर निर्भर है।
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए अहम
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं जिसका पहला टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में और 27 सितंबर से कानपुर में शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'जो खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के लिए चुने जाएंगे, दलीप ट्रॉफी में उनकी जगह अन्य को शामिल किया जाएगा।' दलीप ट्रॉफी को पहले पांच सितंबर से आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में पहले दौर के दो मैच के साथ शुरू होना था लेकिन अब इनमें से एक मैच को ‘लॉजिस्टिक’ दिक्कतों के कारण यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराया जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले दौर के लिए चार टीमें इस प्रकार हैं:
टीमें इस प्रकार हैं
टीम ए: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियान, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, विद्वथ कावेरप्पा, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत।
टीम बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर)।
टीम सी: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, ऋतिक शौकीन, मानव सुथार, उमरान मलिक, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), संदीप वॉरियर।
टीम डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायदे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), सौरभ कुमार।