फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी: अब कभी नहीं दौड़ पाएगी रावलपिंडी एक्सप्रेस, शोएब अख्तर ने खुद बताई वजह

Mon, 22 Nov 2021 03:12 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे पाकिस्तान के शोएब अख्तर अब कभी नहीं दौड़ पाएंगे। उन्होंने इसका खुलासा खुद किया है। वह अपने घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी करवाने जा रहे हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे शोएब अख्तर ने साल 2011 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 
विज्ञापन
शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट इतिहास में सार्वकालिक सबसे तेज गेंदबाज रहे पाकिस्तान के पूर्व बॉलर शोएब अख्तर ने खुलासा किया है कि वह अब भविष्य में कभी दौड़ नहीं पाएंगे। वह अपने घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए जा रहे हैं। शोएब अख्तर का करियर ज्यादातर चोटों से भरा रहा। 46 वर्षीय अख्तर ने दो साल पहले अपने एक घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में करवाई थी। 

विज्ञापन


शोएब अख्तर ने दी जानकारी

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह काफी थके हारे नजर आ रहें। फोटो देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता कि अब उनके दौड़ लगाने के दिन पूरे हो गए हैं। तस्वीर में वह काफी निराश दिखाई दे रही हैं। फोटो कैप्शन में शोएब अख्तर ने लिखा, मेरे दौड़ने के दिन पूरे हो गए हैं, मैं अपने घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए जल्दी ही मेलबर्न जाने वाला हूं। अब उनका घुटना रिप्लेस होगा। शोएब अख्तर ने ठीक यही पोस्ट इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। 

साल 2011 में क्रिकेट से लिया था संन्यास

शोएब अख्तर ने साल 2011 में क्रिकेट से संन्यास लिया था। क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद वह कमेंटेटर बने और क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर काम कर रहे थे। उनका अपना यूट्यूब चैनल भी जिस पर वह बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। 
विज्ञापन







शोएब अख्तर का क्रिकेट करियर

रावलपिंडी शोएब अख्तर ने 46 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया जिनमें 178 विकेट झटके। टेस्ट मैच की एक पारी में 11 रन देकर छह विकेट लेना उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण है। इसके अलावा उन्हेंने 163 एकदिवसीय मैच में 247 विकेट लिए। वनडे में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 16 रन पर 6 विकेट रहा। इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान के लिए 15 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिनमें 19 विकेट चटकाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें