फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल बाउंस गेंद पर छक्का: कोच लैंगर ने की वार्नर की तारीफ, तो भड़के वकार यूनिस, बोले- युवाओं को क्या सिखा रहे हो

Sun, 14 Nov 2021 12:27 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डेविड वार्नर के डबल बाउंस गेंद पर छक्के की लैंगर द्वारा प्रशंसा करने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने उनकी आलोचना की है। उनका कहना है कि लैंगर का इस तरह का इतिहास रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में मोहम्मद हफीज की डबल बाउंस गेंद पर वार्नर ने छक्का लगाया था। 
विज्ञापन
वकार यूनिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल में डेविड वार्नर के डबल बाउंसर छक्के के लिए ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच जस्टिन लैंगर की प्रशंसा की आलोचना की है। ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान आठवां ओवर फेंकते हुए मोहम्मद हफीज के हाथ से गेंद फिसल गई थी जो दो टप्पे में वार्नर के पास पहुंची जिस कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज ने छक्का लगाया था। 

विज्ञापन


खेल भावना पर उठे सवाल

डेविड वार्नर के द्वारा हफीज की दो टिप्पा खाई गेंद पर लगाए गए छक्के के बाद खेल भावना को लेकर क्रिकेट जगत से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस का मानना है कि वार्नर उस गेंद को कहीं भी खेलने के लिए स्वतंत्र थे, लेकिन उन्होंने का कि इसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए, क्योंकि यह मैच देख रहे युवाओं के लिए एक खराब उदाहरण है। 

उन्होंने ए स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, यह अच्छा है, यह लीगल था, वार्नर के पास अधिकार था कि वह गेंद को कहीं भी खेल सकते हैं, यह सब ठीक है, लेकिन इसे बढ़ावा देना गलत है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह लैंगर ने जिस तरह से दिमाग की शानदार उपस्थिति कहा मैंने क्रिकेट पिच पर ऐसा कुछ कभी नहीं देखा,  जैसी बातें कहकर वार्नर की प्रशंसा की यह हास्यास्पद है, यह सही नहीं है। यूनिस ने आगे कहा, छोटे बच्चों को क्या पढ़ा रहे हो? ठीक है, यह आपकी मानसिकता है, आप जिस तरह से खेलना चाहते हैं, लेकिन युवाओं को नहीं सिखाते हैं। 
विज्ञापन


लैंगर का यह इतिहास रहा है

वकार यूनिस ने कहा कि मुझे जस्टिन लैंगर के इस व्यवहार पर आश्चर्य नहीं है, उन्होंने 1999 में होबार्ट में खेले गए टेस्ट मैच का खुलासा करते हुए कहा, किस तरह लैंगर बैट का किनारा गेंद पर लगने के बाद क्रीज पर रुके रहे, उसके कुछ दिन बाद उन्होंने स्वीकार किया था कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर गई थी। पाकिस्तान पूर्व कप्तान के मुताबिक, लैंगर का यह इतिहास रहा है, हम 1990 के दशक में होबार्ट में टेस्ट मैच खेल रहे थे, हम टेस्ट मैच जीतने के करीब थे, लेकिन जब गेंद ने बल्ले का किनारा लिया तो लैंगर ने क्रीज नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि उसके दो-तीन दिन बाद उन्होंने स्वीकार किया था कि गेंद बैट का सिरा लेकर गई थी। वकार ने कहा कि हमने एक फंक्शन के दौरान लैंगर से इस पर चर्चा की तो उन्होंने कहा कि हां ऐसा था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें