'तलाक के लिए कामकाजी महिलाएं जिम्मेदार'
क्रिकेटर ने यह भी दावा किया कि जब से महिलाओं ने पाकिस्तान में काम करना शुरू किया है, तलाक की दर पिछले तीन वर्षों में 30 प्रतिशत बढ़ी है। अनवर वीडियो में कहते दिखते हैं- पत्नियां कहती हैं 'तुम्हारे साथ क्यों रहूं, मैं खुद कमा सकती हूं। मैं अपने दम पर घर चला सकती हूं।' यह एक पूरी योजना है। आप इस गेम प्लान को तब तक नहीं समझ पाएंगे जब तक आपको मार्गदर्शन नहीं मिलता।