फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान भारतीय स्पिनर भागवत चंद्रशेखर की हालत में सुधार, अगले एक-दो दिनों में मिल जाएगी अस्पताल से छुट्टी

Mon, 18 Jan 2021 11:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भागवत चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के पूर्व क्रिकेटर भागवत चंद्रशेखर की स्थिति में सुधार आया है और अगले एक-दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सोमवार को इस बात की जानकारी एस्टर आरवी अस्पताल के डॉ. श्रीकांतस्वामी ने दी। बता दें कि भारत के 75 वर्षीय इस महान स्पिनर को थकान और उसके कारण जबान लड़खड़ाने के कारण शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

 

डॉक्टरों की सलाह पर उनका न्यूरोलॉजी में उपचार कराया गया, उन्हें एस्टर आर वी अस्पताल में आपात चिकित्सा ईकाई में रखा गया था, उनकी पत्नी ने बताया कि अब वह सामान्य वार्ड में हैं और उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है। संध्या ने कहा, ‘उनके दिमाग में किसी तरह का अवरोध है। यह बहुत ही हलका स्ट्रोक था। वह एक या दो सप्ताह में पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। कोई जानलेवा बीमारी नहीं है, उनके प्रशंसकों को बता दीजिए कि वह ठीक है। वह मजबूत इच्छाशक्ति वाले हैं।'

बता दें कि चंद्रशेखर भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज रहे हैं। 60-70 के दशक में उनके जलवा था। भागवत ने 16 साल के करियर में 58 टेस्ट खेले और 242 विकेट चटकाए, उन्होंने 16 बार पांच विकेट और दो बार मैच में 10 विकेट भी हासिल किए। हालांकि वन-डे में उन्होंने सिर्फ एक ही मैच खेला, जिसमें 36 रन देकर तीन विकेट झटके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें