फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने केरल चुनाव के लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक, एकजुटता पर दिया जोर

Mon, 18 Jan 2021 10:25 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केरल से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राहुल गांधी ने पार्टी की राज्य इकाई में एकजुटता और सभी वर्गों खासकर युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने के लिए काम करने की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन


इस बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव-प्रभारी तारिक अनवर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन मौजूद थे। यह पूछे जाने पर कि बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा घोषित करने को लेकर कोई फैसला हुआ तो तारिक अनवर ने कहा कि इसके बारे में बाद में निर्णय किया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में राहुल गांधी के आगामी केरल दौरे और उनके राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। वह इस महीने के आखिर में केरल का दौरा कर सकते हैं। वह केरल की वायनाड संसदीय सीट से लोकसभा के सदस्य हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस साल अप्रैल-मई में केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा समय में वहां वाम गठबंधन एलडीएफ की सरकार है। इस चुनाव में भी कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ और वाम गठबंधन एलडीएफ के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें