फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final 2021: बुमराह की तारीफ में सचिन ने पढ़े कसीदे, कहा- कीवियों को उनसे पार पाना आसान नहीं

Thu, 17 Jun 2021 04:18 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कीवी बल्लेबाजों को बुमराह के आगे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को जसप्रीत बुमराह के आगे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सचिन के मुताबिक, जब विराट कोहली फाइनल के दौरान बुमराह को गेंद थमाएंगे तो ऐसे में न्युजीलैंड के बल्लेबाज उन्हें कतराते हुए खेलेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्पटन के एजिस बाउल में 18 जून से खेला जाएगा। 

विज्ञापन


नेट प्रैक्टिस के दौरान बुमराह का सामना कर चुके सचिन का कहना है कि उनका गेंदबाजी एक्शन थोड़ा अजीबोगरीब है। जिससे बल्लेबाज को उनकी गेंद समझने में दिक्कत होती है और उनका काम कठिन हो जाता है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि जब एक गेंदबाज अच्छी बॉलिंग करता हो तो नॉन स्ट्राइक पर रहना ज्यादा ठीक है। 

सचिन के मुताबिक बुमराह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, उनका एक्शन थो़ड़ा विचित्र है, मैंने उनको नेट में अभ्यास के दौरान खेला है, वह जितना आप सोचते हो उससे कहीं ज्यादा तेज हैं, उनके इस एक्शन की वजह उन्हें खेलने काफी परेशानी होती है क्योंकि आपके पास रिएक्ट करने का टाइम बहुत कम होता है। 
विज्ञापन


तेंदुलकर ने आगे कहा, मैं किसी भी बल्लेबाज को बड़ा शॉट लगाने से पहले ये सलाह देना चाहूंगा कि पहले ये सुनिश्चत करें कि आपकी आंख गेंद पर है या नहीं, स्ट्रैंथ क्या है, उसके बाद ही कोई स्ट्रोक खेला जा सकता है, इसके लिए तैयार रहो, क्योंकि पहला सत्र बहुत महत्वपूर्ण है, अगर आप सर्वाइव करते हो और बुमराह के एक्शन को समझ जाते तो इसके बाद चीजें धीरे-धीरे आसान हो जाएंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें