फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान: दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ बनाए गए भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच, वर्ल्ड कप के बाद संभालेंगे पद

Wed, 03 Nov 2021 09:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया गया है। 48 वर्षीय द्रविड़ टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया गया है। 48 वर्षीय द्रविड़ टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कार्यभार संभालेंगे। वह मौजूदा कोच रवि शास्त्री की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।  सुलक्षणा नाइक और आरपी सिंह की क्रिकेट सलाहकार समिति ने बुधवार को सर्वसम्मति से राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) का मुख्य कोच नियुक्त किया। भारत के पूर्व कप्तान द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला से कार्यभार संभालेंगे।

 
विज्ञापन

रवि शास्त्री मौजूदा समय में भारतीय टीम के कोच हैं लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। ऐसे में बीसीसीआई ने रवि शास्त्री के उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए 26 अक्तूबर को उक्त पद के लिए आवेदन मंगाए थे।

इंडिया ए और अंडर-19 टीम के कोच रह चुके द्रविड़ मौजूदा समय में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख हैं। द्रविड़ की मार्गदर्शन पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल जैसे कई युवा खिलाड़ी देश को मिले हैं। उनकी कोचिंग और शॉ के नेतृत्व में भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था।
विज्ञापन

विज्ञापन

द्रविड़ का बयान

कोच बनाए जाने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया जाना वाकई गर्व की बात है। मैं इस भूमिका को निभाने के लिए तैयार हूं।'

बीसीसीआई ने द्रविड़ के हवाले से कहा, 'रवि शास्त्री की कोचिंग में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे उम्मीद है कि मैं टीम के साथ काम करके इसे आगे ले जाने की कोशिश करूंगा। मैंने ज्यादातर लड़कों के साथ एनसीए, अंडर-19 और इंडिया ए में काफी काम किया है। मैं जानता हूं कि उनमें जुनून है। वे हर रोज बेहतर होने की कोशिश करते रहते हैं।'

द्रविड़ ने भविष्य की चुनौतियों पर बात करते हुए कहा, 'अगले दो साल में कई बड़े मल्टी-टीम इवेंट हैं और मैं खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ के साथ मिलकर अपनी क्षमताओं के अनुरूप नतीजे हासिल करना चाहूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें