फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे पर लटकी मिली भारतीय क्रिकेटर की लाश, आत्महत्या का शक

Wed, 26 Apr 2017 02:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
विदर्भ के लिए 6 रणजी मैच खेल चुके पूर्व क्रिकेटर अमोल जिच्खर की लाश नागपुर के लिए सिविल लाइंस में स्थित उनके घर में मिला। प्राप्त खबरों के अनुसार 38 वर्षीय क्रिकेटर ने आर्थिक तंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहा कहना है कि पहली नजर में मालूम होता है कि इस खिलाड़ी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या की है। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।
विज्ञापन


बता दें कि जिच्खर ने 1998 से 2002 के बीच घरेलु क्रिकेट खेला था। विदर्भ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज अंडर-19 क्रिकेट से उभरे। 6 रणजी मैचों में 55 की औसत से 7 विकेट चटकाने वाले अमोल ने अपने बल्ले से 101 रन भी बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 8 लिस्ट-ए मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 32.75 की औसत से 8 विकेट लिए।

नागपुर के सिविल लाइंस इलाके में यह खबर आग की तरह फैसी। बताया जा रहा है कि शहर में अमोल रेस्त्रां मालिक थे और हाल ही में उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक नया रेस्त्रां खोला था। घाटे में चल रहे बिजनेस का दबाव झेलने में नाकान रहने के बाद उन्होंने अपने जीवन को खत्म करने का फैसला किया। इस घटना के दौरान उनके माता-पिता पुणे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें