पश्चिम बंगाल की हुगली नदी में ज्वार भाटा में घाट के डूब जाने से 3 लोगों को मौत हो गई है। भद्रेश्वर में हुए इस हादसे में कई लोग लापता हो गए हैं। इस मामले लापता लोगों की संख्या का अंदाजा फिलहाल नहीं है। संभव है कि वक्त के साथ मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो।
West Bengal: 3 people dead, several missing after jetty submerged under water due to high tide in Hoogly's Bhadreswar— ANI (@ANI_news) April 26, 2017
लापता लोगों की तलाश जारी है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस का कहना है कि घाट का अस्थाई पुल काफी कमजोर पड़ गया था और दिन में तड़के ही ज्यादा लोगों के इकट्ठा हो जाने वो टूट गया। कुछ लोगों का कहना है कि इससे पहले भी जलभराव के कारण इसका काफी हिस्सा पानी में डूब गया था।