फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: फाइनल मैच में खिलाड़ियों की सुरक्षा में चूक; मैदान के अंदर घुस गया फलस्तीन समर्थक, रोकना पड़ा मैच

Sun, 19 Nov 2023 03:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

भारतीय पारी के 14वें ओवर में एक फलस्तीन समर्थक मैदान में घुस गया। इस भारतीय फैन ने विराट से मिलने की कोशिश की। हालांकि, जल्द ही सुरक्षाकर्मी मैदान में आ गए और इस फैन को बाहर ले गए। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में फाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। अहमदाबाद स्टेडियम में एक लाख 30 हजार दर्शक मौजूद थे। सभी को इसकी जानकारी पहले से थी। इसी वजह से सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। हालांकि, एक फलस्तीन समर्थक पूरी सुरक्षा को धता बताते हुए मैदान के अंदर घुस गया। यह घटना भारतीय पारी के 14वें ओवर में हुई। 
विज्ञापन


एडम जैम्पा गेंदबाजी कर रहे थे। विराट कोहली और लोकेश राहुल क्रीज पर थे। इसी बीच एक युवक मैदान के अंदर घुस गया। उसने विराट के करीब जाने की कोशिश भी की। हालांकि, समय रहते सुरक्षाकर्मी आ गए और इस युवक को मैदान से बाहर ले गए। हालांकि, तब तक यह युवक विराट के गले लग चुका था।
 

इस फैन की जर्सी में फलस्तीन का झंडा बना हुआ था। इसकी टी शर्ट में फलस्तीन को आजाद करने का नारा भी लिखा हुआ था। ऐसे में संभावना है कि यह फैन किसी तरह का प्रदर्शन करने के लिए भी मैदान के अंदर आया हो। 
विज्ञापन


भारतीय टीम के लिहाज से अच्छी बात यह रही कि विराट कोहली इससे प्रभावित नहीं हुए। वह मुस्कुराते रहे और विपक्षी कप्तान पैट कमिंस के साथ थोड़ी बातचीत भी की।

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक शुरुआत की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने शुभमन गिल, और श्रेयस अय्यर को छोटे स्कोर पर आउट कर वापसी की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलुवड ने शुरुआती विकेट लिए। 

टीम इंडिया तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने के लिए मैदान में उतरी है और ऑस्ट्रेलिया की कोशिश छठी बार वनडे विश्व कप जीतने पर है। भारत ने इससे पहले 1983 और 2011 में वनडे विश्व कप जीता है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में विश्व चैंपियन बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें