फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली-शास्त्री की असफलताएं: भारतीय क्रिकेट में खत्म हुआ कोहली-शास्त्री का युग, पीछे छोड़ गए ये चार बड़ी नाकामियां

Tue, 09 Nov 2021 05:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट-शास्त्री की जोड़ी एक भी आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत पाई और ये उनकी सबसे बड़ी नाकामियों में से एक थी। टीम को हालांकि इसके लिए कई बार मौके भी मिले लेकिन वह इसे अपनी तरफ नहीं कर पाई।
विज्ञापन
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम को रवि शास्त्री और विराट कोहली की जोड़ी का साथ अब नहीं मिलेगा। विराट ने जहां टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है तो वहीं मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। दोनों की इस जोड़ी ने मिलकर ढेरों उपलब्धियां हासिल की और टीम को नई ऊंचाई पर ले गए। हालांकि दोनों के नाम पर कई असफलताएं भी दर्ज हुईं, ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन नाकामियों पर।

विज्ञापन


आईसीसी टूर्नामेंट हारे
विराट-शास्त्री की जोड़ी एक भी आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत पाई और ये उनकी सबसे बड़ी नाकामियों में से एक थी। टीम को हालांकि इसके लिए कई बार मौके भी मिले लेकिन वह इसे अपनी तरफ नहीं कर पाई। भारत 2019 एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हारा, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हारा, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली और इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में भी खाली हाथ ही लौटे। 

न्यूजीलैंड मे हुए फेल
टेस्ट क्रिकेट में शास्त्री-कोहली ने कई कीर्तिमान बनाए। ऑस्ट्रेलिया को उनकी ही जमीन पर हराकर दो बार टेस्ट सीरीज जीती। इंग्लैंड में भी दो टेस्ट मैच जीते। लेकिन ये जोड़ी दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीतने में नाकाम रही। इसके बाद कोहली और शास्त्री की जोड़ी न्यूजीलैंड में भी फेल रही। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज में मुंह की खानी पड़ी। 2019 में न्यूजीलैंड के दौरे पर गई टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली लेकिन दोनों में उसे हार मिली। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी भारत को 3-0 से हार मिली थी।
विज्ञापन


सबसे कम स्कोर पर ढेर हुई भारतीय टीम
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतकर इतिहास रचा लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट में अपने सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। उसे ऑस्ट्रेलिया ने महज 36 रन के स्कोर ढेर किया।  

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से पहली बार हारे 
भारतीय टीम एकदिवसीय और टी-20 वर्ल्ड कप दोनों में कभी भी पाकिस्तान से नहीं हारी थी लेकिन इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में उसे ना सिर्फ हार का सामना करना पड़ा बल्कि 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें