फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'यह पागलपन है', सीएसके की हार के बाद अब धोनी लेंगे संन्यास? कोच ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Sun, 19 May 2024 06:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

चेन्नई ने अपने घर में आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। चेपॉक में पांच विकेट से जीत के बाद लैप ऑफ ऑनर लिया था। उन्होंने साथी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम के चक्कर लगाए और टीम को हमेशा समर्थन देने के लिए फैंस का आभार भी जताया था।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी-एरिक सिमंस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 27 रनों से जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बना ली। इस हार के साथ सीएसके का सफर आईपीएल 2024 में समाप्त हो गया। अब फैंस धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। इस बीच चेन्नई के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूर्व कप्तान के आईपीएल से संन्यास पर चर्चा करते हुए बताया कि दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज इस वक्त फॉर्म में हैं और ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
आरसीबी के खिलाफ गरजा धोनी का बल्ला
आरसीबी के खिलाफ खेले गए 68वें आईपीएल मैच में धोनी आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और 13 गेंदों में 25 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 192.30 के स्ट्राइक रेट से तीन चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे और आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर यश दयाल ने उन्हें स्वप्निल सिंह के हाथों कैच आउट कराया। माना जा रहा है कि धोनी अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए उतरे थे। हालांकि, अब तक स्टार क्रिकेटर की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
सिमंस ने की धोनी की तारीफ
चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी मैच के बाद टीम के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने कहा, "एमएस धोनी की काफी सारी यादें हैं। वह जो पारी खेलते हैं और मुश्किल से बाहर निकालते हैं। मैं डगआउट में था और मैंने कहा कि यह अविश्वसनीय था कि हम ऐसी स्थिति में हैं और वह विकेट पर हैं। वह जब तक क्रीज रहें तो यह यकीन करना बंद न करें कि आप जीत नहीं सकते। इसलिए मुझे लगता है कि यह उन चीजों में टीम में अविश्वसनीय आत्मविश्वास जगाती है। धोनी को गेम की गजब की समझ है। वह चीजों को बहुत सिंपल रखते हैं। बहुत सारे क्रिकेटरों को खेल को उस तरह से समझने का प्रयास करना चाहिए। धोनी इस तरह की जानकारी से अन्य लोगों की मदद करते हैं। उनकी तरह खेलने पर नहीं बल्कि अपने खेल को समझने पर ध्यान देना चाहिए। एमएस जबर्दस्त हैं।"

चेन्नई के खिलाड़ियों को मेडल पहनाया गया - फोटो : IPL/BCCI
चेपॉक में थाला ने लिया था 'लैप ऑफ ऑनर'
चेन्नई ने अपने घर में आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। चेपॉक में पांच विकेट से जीत के बाद लैप ऑफ ऑनर लिया था। उन्होंने साथी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम के चक्कर लगाए और टीम को हमेशा समर्थन देने के लिए फैंस का आभार भी जताया था। इस दौरान थाला का साथ देने के लिए 'चिन्ना थाला' सुरेश रैना भी मौजूद रहे थे। वहीं, टीम मैनेजमेंट ने सभी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक पहनाया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

 
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
धोनी लेंगे आईपीएल से संन्यास?
आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका के कोच ने धोनी के संन्यास पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि धोनी के भविष्य को लेकर अटकलें लगाना पागलपन है। वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सिमंस ने कहा, "मुझे लगता है कि धोनी के भविष्य के बारे में अटकलें लगाना पागलपन है। एमएस जानते हैं कि वह क्या करने जा रहे हैं। मुझे पता है कि इस साल मैंने उन्हें प्री-टूर्नामेंट कैंप से गेंद को हिट करते देखा है। वह बहुत अच्छा खेल रहे हैं और वही निर्णय लेंगे। वह एक शानदार इंसान हैं। जब मैं भारतीय टीम के साथ था और अब सीएसके के साथ हूं तो वह शानदार रहे हैं। वह एक अविश्वसनीय क्रिकेटर हैं। क्रिकेट और जिंदगी के मामले में उनकी समझ कमाल की है। वह लोगों को अविश्वसनीय आत्मविश्वास देते हैं। उनका कभी हार नहीं मानने वाला रवैया है। क्रिकेट के खेल की एक सरल समझ है, जिसे वह आसान शब्दों में बयान कर सकते हैं। मुझे लगता है कि उनके बारे में सबसे अच्छी बातों में से यह भी एक है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें