उन्होंने काउंटी सत्र के अपने तीसरे मैच में सत्र का पहला शतक जड़ा। उन्होंने ग्लूस्टरशायर के खिलाफ नाबाद 86 और 44 रन बनाए तथा लीसेस्टरयायर के खिलाफ अपनी एकमात्र पारी में 38 रन का योगदान दिया।
भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 104 रन की मदद से ससेक्स ने डर्बीशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन दो मैच में पहली पारी में 111 रन की बढ़त बना ली है। पुजारा ने अपनी नाबाद पारी में 167 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके लगाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने काउंटी सत्र के अपने तीसरे मैच में सत्र का पहला शतक जड़ा। उन्होंने ग्लूस्टरशायर के खिलाफ नाबाद 86 और 44 रन बनाए, जबकि लीसेस्टरयायर के खिलाफ अपनी एकमात्र पारी में 38 रन का योगदान दिया। वहीं, तीन सीजन में ससेक्स के लिए यह पुजारा का नौवां शतक रहा।
ससेक्स ने पुजारा की पारी और टॉम हेन्स (58), टॉम अल्सोप (64) और जेम्स कोल्स (72) की मदद से पांच विकेट पर 357 रन बनाए। उन्हें पहली पारी में 111 रनों की बढ़त मिल चुकी है। ससेक्स की बढ़त और भी हो सकती थी, लेकिन लुईस रीस ने दो विकेट लेकर डर्बीशायर को भी मैच में बनाए रखा है।
विज्ञापन
डर्बीशायर ने बनाए 246 रन
इससे पहले डर्बीशायर ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। ब्लेयर टिकनर ने करियर बेस्ट 47 रनों की पारी खेली और 246 के स्कोर तक पहुंचाया था। टिकनर ने नौवें विकेट के लिए जैक मोर्ले के साथ मिलकर 68 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई थी।