फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल: भारत-न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में नहीं बल्कि यहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

Mon, 08 Mar 2021 06:24 PM IST
मुकेश कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में नहीं बल्कि साउथम्पटन के एजेस बाउल में 18 जून को खेला जाएगा। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी।
 
विज्ञापन

2 of 5
राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, 'कोरोना को ध्यान में रखते हुए आईसीसी विश्व टेस्टचैंपियनशिप का फाइनल साउथम्पटन के एजेस बाउल में खेला जाएगा।' दरअसल, इससे पहले तक खबर थी कि डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला 18 जून को क्रिकेट का मक्का कहे जाने लंदन के लॉर्ड्स पर खेला जाएगा। मगर आज इन अटकलों पर विराम लग गया।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाती टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
बता दें कि भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा और आखिरी टेस्ट तीन दिन में ही जीतकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी। अगर यह मुकाबला ड्रॉ पर भी छूटता तो भारतीय टीम क्वालीफाई कर जाती। 

4 of 5
भारतीय टीम - फोटो : social media
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भारत 520 अंक (72.2%) के साथ पहले नंबर पर काबिज है। वहीं, न्यूजीलैंड 420 अंक (70.0 %) के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया 332 अंकों (69.2) के साथ तीसरे नंबर पर रही और फाइनल में जगह बनाने से चूक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जो रूट - फोटो : social media
वहीं, इंग्लैंड मेजबान भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच गंवाने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो गया था। हालांकि, इंग्लिश टीम अंकतालिका में 442 अंकों (61.4) के साथ चौथे स्थान पर रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें