प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कई रिपोर्ट्स में ऐसा अनुमान लगाया गया है कि साल 2019 में 93 करोड़, 10 लाख टन खाना बर्बाद हुआ, जो कुल उपलब्ध खाने का लगभग 17 फीसदी है। बता दें कि हमारा देश भारत भी खाना बर्बाद करने वाले देशों में शामिल है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर साल प्रति व्यक्ति 50 किलो खाने की बर्बादी हो रही है। भारत में एक साल में पैदा हुए तिलहन, गन्ना और बागवानी का कुल उत्पादन के बराबर खाने की बर्बादी भी हो रही है।