फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर उनके पिता ने लगाया जुर्माना, मैच में की थी ये गलती 

Wed, 12 Aug 2020 07:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टुअर्ट ब्रोड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जा चुका है। इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए रोमांचक मैच में मेहमान टीम को तीन विकेट से हरा दिया था। लेकिन जीत के बावजूद इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को उनकी एक गलती के लिए सजा दी गई है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान स्पिनर यासिर शाह के खिलाफ अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि उनपर जुर्माना लगाने वाले मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड उनके पिता हैं। क्रिस ने आईसीसी के नियमों के तहत स्टुअर्ट ब्रॉड को दोषी पाया और उनपर जुर्माना लगाया। 

दरअसल यह घटना मैच में पाकिस्तान की दूसरी पारी के 46वें ओवर की है जब स्टुअर्ट ब्रॉड ने शाह को आउट करने के बाद अनुचित भाषा का प्रयोग किया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विज्ञप्ति के अनुसार ब्रॉड को आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच में अनुचित भाषा, हरकत या भाव भंगिमा के संबंध में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही ब्रॉड के अनुशासन रिकार्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया। यह 24 महीने में उनका तीसरा अपराध है और कुल डिमेरिट अंक तीन हो गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें