फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज 2021: दिसंबर में होने वाली एशेज सीरीज पर संशय, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा-इस हफ्ते मीटिंग में फैसला करेंगे

Mon, 04 Oct 2021 04:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि इस साल के अंत में होने वाली एशेज सीरीज को लेकर इसी सप्ताह फैसला किया जाएगा। बोर्ड की पूरी कोशिश है कि खिलाड़ियों को ऐसा माहौल मिले, जिसमें वो बेहतर प्रदर्शन कर सकें और यह सीरीज आगे बढ़े।
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि एशेज सीरीज पर इस हफ्ते मीटिंग में फैसला होगा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में होने वाली एशेज सीरीज रद्द हे सकती है। ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन के कड़े नियमों के चलते इंग्लैंड के कप्तान जो रूट यह सीरीज नहीं खेलना चाहते हैं। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि इस हफ्ते होने वाली मीटिंग में यह सीरीज खेलने को लेकर फैसला किया जाएगा। अगर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड यह सीरीज खेलने पर सहमत होता है तो खिलाड़ियों के चयन को लेकर भी इसी मीटिंग में फैसला लिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन के नियम काफी सख्त हैं और यहां खिलाड़ियों को अपने साथ परिवार को लेकर जाने की अुमति नहीं है। इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के साथ भी बातचीत की जा रही है और अभी तक सकारात्मक नतीजे मिले हैं। बोर्ड ने कहा "खिलाड़ियो और स्टाफ से एशेज सीरीज को लेकर बातचीत हुई है। इस सीरीज के लिए जो भी व्यवस्था की जाएगी, उसके बारे में हमने अपने खिलाड़ियों को बताया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के साथ भी लगातार बातचीत हो रही है। सभी का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारा ध्यान इस बात पर है कि खिलाड़ियों और स्टाफ को ऐसे हालात मिलें, जिसमें वो बेहतर प्रदर्शन कर सकें और यह सीरीज आगे बढ़ सके।"

पीटरसन, रूट के बयान का टिम पेन ने दिया था जवाब

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का बयान। - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंट के टेस्ट कप्तान जो रुट और विकेटकीपर जोश बटलर ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन के नियमों में ढील दी जानी चाहिए। रूट ने कहा था कि अगर नियमों में सख्ती बनी रहती है तो वो फैसला करेंगे कि एशेज में खेलेंगे या नहीं। वहीं केविन पीटरसन ने कहा था कि खिलाड़ी बायो बबल में रहकर परेशान हो चुके हैं। इसलिए उन्हें छूट दी जानी चाहिए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कहा था कि रूट आएं या नहीं सीरीज तो होकर रहेगी। साथ ही उन्होंने केविन पीटरसन को लेकर कहा था कि वो हर चीज के विशेषज्ञ हैं, लेकिन उन्हें खिलाड़ियों को यह फैसला करने देना चाहिए कि वो किन परिस्थितियों में खेलना चाहते हैं।

2 दिसंबर से होनी है सीरीज

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट कैलेंडर के अनुसार एशेज सीरीज 2 दिसंबर से शुरू होनी है, जो 18 जनवरी को समाप्त होगी। इस सीरीज में 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और इस सीरीज में जीतने वाली टीम को टेस्ट चैंपियनशिप में काफी फायदा होगा। इसके अलावा एशेज टेस्ट सीरीज क्रिकेट की सबसे रोमांचक और अहम सीरीज में से एक है, जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाती है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में क्या हैं क्वारंटीन के नियम 

कोविड-19 के चलते ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज के लिए क्वॉरंटीन के कड़े नियम बनाए गए हैं। दो महीने लंबे टूर में वहां खिलाड़ियों और उनके परिवार के लोगों को भी बायो बबल में रहना पड़ सकता है। इसका मतलब है कि खिलाड़ियों के अलावा उनके परिवार के लोगों पर भी आने-जाने पर रोक लगाई जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में सभी बॉर्डर सील हैं और बाहरी लोगों के आने पर रोक लगी हुई है। टी-20 वर्ल्डकप के चलते इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी अक्टूबर और नवंबर के महीने में बायो बबल में रहेंगे और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया मे भी उन पर आने-जाने की रोक लगाई जाती है तो कई बड़े खिलाड़ी इस सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें