फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs WI: जो रूट ने तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड, टेस्ट में सातवें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Sat, 27 Jul 2024 05:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। पिछले दो मुकाबलों की तरह इस मैच में भी उनका बल्ला जमकर गरजा। वह अब टेस्ट क्रिकेट में सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी तीसरे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन दमदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के दिग्गज पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया। रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में लारा से आगे निकल गए हैं।
विज्ञापन

जो रूट - फोटो : twitter
रूट ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। पिछले दो मुकाबलों की तरह इस मैच में भी उनका बल्ला जमकर गरजा। वह अब टेस्ट क्रिकेट में सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में रूट ने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है। लारा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 11953 रन दर्ज हैं। वहीं, रूट उनसे आगे निकल गए हैं।
विज्ञापन

जो रूट - फोटो : twitter
कुक की बराबरी कर सकते हैं रूट
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पिछले दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने इस मैच के चौथे दिन करियर का 32वां शतक जड़ा था। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मैच में उन्होंने 178 गेंदों का सामना किया था और 122 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके निकले। अब 33 वर्षीय बल्लेबाज इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले एलिस्टर कुक (33 टेस्ट शतक) की बराबरी करने से एक शतक दूर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें