पुणे में बारिश के बाद बाढ़ का कहर
- फोटो : PTI
पुणे- बाढ़ में बहे शख्स का शव दो दिन बाद बरामद
पुणे में 24 जुलाई को मूसलाधार बारिश के दौरान बाढ़ के पानी में बह गए 26 वर्षीय व्यक्ति का शव शनिवार को दमकल विभाग ने बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि कटराज इलाके के निवासी अक्षय सालुंखे का शव बरामद होने के साथ ही बुधवार को पुणे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, बुधवार को भारी बारिश के बीच कटराज में बाढ़ के पानी में बह जाने के बाद एक व्यक्ति लापता हो गया। जिसकी सूचना शाम करीब छह बजे दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष को दी गई। उन्होंने कहा इसके बाद गंगाधाम दमकल केंद्र से एक बचाव वाहन भेजा गया। हालांकि बांध से पानी छोड़े जाने के कारण मुथा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे इसके तटवर्ती इलाकों में बाढ़ आ गई। जिसके बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे नगर निगम भवन के पास डेंगले पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिला।