फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने रिप्लेसमेंट का एलान किया, सूर्यकुमार-शॉ को मौका

Mon, 26 Jul 2021 01:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई की तरफ से चोटिल खिलाड़ियों के लिए रिप्लेसमेंट की घोषणा की गई। इसमें श्रीलंका दौरे पर मौजूद सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया है। 
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। उससे पहले सोमवार को बीसीसीआई की तरफ से चोटिल खिलाड़ियों के लिए रिप्लेसमेंट की घोषणा की गई। इसमें श्रीलंका दौरे पर मौजूद सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा रहे शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज आवेश खान चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना से उबरने और दो नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के बाद टीम के बायो बबल से जुड़ गए हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा, गेंदबाजी कोच भारत अरुण और बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन भी पृथकवास पूरा करने के बाद डरहम में टीम से जुड़ गए हैं। 

विज्ञापन

भारतीय टीम:

रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव

स्टैंडबाई खिलाड़ी:
प्रसिद्ध कृष्णा, अर्जन नागवासवाला  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें