भारत की तरफ से रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत की है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। इसी के साथ भारतीय जोड़ी ने 69 साल बाद लॉर्ड्स के मैदान में कमाल किया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच जारी है। लॉर्ड्स में चल रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन ही भारत की सलामी जोड़ी ने खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
भारत की तरफ से रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत की है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। इसी के साथ भारतीय जोड़ी ने 69 साल बाद लॉर्ड्स के मैदान में कमाल किया है। 1952 के बाद पहली बार भारतीय सलामी जोड़ी ने लॉर्ड्स के मैदान में टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतकीय साझेदारी की है।
बता दें कि खबर लिखे जाने तक भारत ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़ लिए हैं। इसमें रोहित शर्मा 50* रन तो केएल राहुल 15* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बात करें मैच की तो इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों में अहम बदलाव हुए। भारत ने जहां चोटिल शार्दुल ठाकुर की जगह इशांत शर्मा को मौका दिया तो वहीं इंग्लैंड ने तीन बड़े बदलाव किए।