फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: लहूलुहान हुए एंडरसन, बावजूद जारी रखा खेल, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Thu, 02 Sep 2021 09:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओवल

सार

टेस्ट क्रिकेट में बतौर तेज गेंदबाज सबसे अधिक विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन जख्मी घुटनों के साथ खेलते हुए नजर आए। उनके घुटनों से खून बह रहा था बावजूद उन्होंने खेल जारी रखा।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला जारी है। इस मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन लहूलुहान होने के बावजूद खेलते रहे। टेस्ट क्रिकेट में बतौर तेज गेंदबाज सबसे अधिक विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन जख्मी घुटनों के साथ खेलते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर इस तेज गेंदबाज की जमकर सराहना की जा रही है। बता दें कि घटना भारतीय पारी के 42वें ओवर की है। इस समय विराट कोहली (50) और अजिंक्य रहाणे पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

विज्ञापन


एंडरसन ने सचिन को पछाड़ा
घरेलू सरजमीं पर सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने के मामले में एंडरसन ने टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि एंडरसन अपनी धरती पर 95वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वहीं, सचिन ने भारत में 94 टेस्ट मैच खेले हैं। इस मामले में तीसरे नंबर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 92 टेस्ट मैंच खेले हैं।
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें