फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs AUS: लिविंगस्टोन ने अर्धशतकीय पारी से इंग्लैंड को दिलाई ऑस्ट्रेलिया पर जीत, 1-1 की बराबरी पर सीरीज

Sat, 14 Sep 2024 09:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ

सार

लिविंगस्टोन ने 47 गेंदों में पांच छक्कों और छह चौकों की मदद से 87 रन की शानदार पारी खेलकर उसे जीत की दहलीज पर पहुंचाया। जब स्कोर बराबर था तब लिविंगस्टोन आउट हो गए। ऐसे में आदिल रशीद ने विजयी रन बनाकर इंग्लैंड का स्कोर 19 ओवर में सात विकेट पर 194 रन पर पहुंचाया।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लियाम लिविंगस्टोन और जैकब बेथेल ने 47 गेंदों पर 90 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया पर तीन विकेट से जीत दिलाई। इंग्लैंड ने तीन मैचों की शृंखला 1-1 से बराबर की। तीसरा और निर्णायक मैच रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 193 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरे इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसका स्कोर एक समय तीन विकेट पर 79 रन था। लिविंगस्टोन और बेथेल ने यहीं से मोर्चा संभाला। बेथेल के 24 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट होने से इंग्लैंड की स्थिति फिर से नाजुक हो गई, लेकिन लिविंगस्टोन ने 47 गेंदों में पांच छक्कों और छह चौकों की मदद से 87 रन की शानदार पारी खेलकर उसे जीत की दहलीज पर पहुंचाया। जब स्कोर बराबर था तब लिविंगस्टोन आउट हो गए। ऐसे में आदिल रशीद ने विजयी रन बनाकर इंग्लैंड का स्कोर 19 ओवर में सात विकेट पर 194 रन पर पहुंचाया।
विज्ञापन

इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने भी 39 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू शॉर्ट ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर पांच विकेट लिए। लिविंगस्टोन में इससे पहले गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 16 रन देकर दो विकेट लिए। ब्रायडन कार्स ने 26 रन देकर दो विकेट हासिल करके उनका अच्छा सहयोग दिया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श बीमार होने के कारण मैच में नहीं खेल पाए। उनकी जगह ट्रेविस हेड ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। हेड ने 14 गेंद पर 31 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 50 रन बनाए जो उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला अर्धशतक भी है। इन दोनों के अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने 28 और जोश इंग्लिश ने 42 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें