फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 League: टी20 फाइनल मैच में 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 रन पर सिमटी यह टीम, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Sun, 10 Mar 2024 11:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

इस मैच में 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक टीम 16 रन पर सिमट गई। फाइनल मुकाबले में इस तरह की शर्मनाक हार से टीम ने कई अनचाहे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
ईगल्स का स्कोरकार्ड - फोटो : Zimbabwe Cricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी फाइनल मैच में किसी टीम की बल्लेबाजी क्रम का धराशाई होना हमने पिछले एक साल में कई बार देखा है। इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण एशिया कप 2023 का फाइनल है, जब श्रीलंका की बैटिंग लाइन अप बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। श्रीलंकाई टीम एशिया कप 2023 के फाइनल में 50 रन पर सिमट गई थी। यह मैच और टूर्नामेंट टीम इंडिया ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। अब एक और फाइनल मैच में इसी तरह की घटना देखने को मिली है। हालांकि, यह कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं था, बल्कि टी20 लीग का मुकाबला था। इस मैच में 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक टीम 16 रन पर सिमट गई। फाइनल मुकाबले में इस तरह की शर्मनाक हार से टीम ने कई अनचाहे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

डरहम ने 20 ओवर में 229 रन बनाए

दरअसल, जिम्बाब्वे डॉमिस्टिक टी20 प्रतियोगिता का फाइनल नौ मार्च यानी शनिवार को खेला गया। खिताबी मुकाबले में डरहम और मैशोनालैंड ईगल्स की टीम आमने-सामने थी। डरहम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डरहम ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 229 रन बनाए। ओली रॉबिन्सन ने 20 गेंद में 49 रन, बास डी लीड ने 29 गेंद में 58 रन और हेडन मस्टर्ड ने 22 गेंद में 46 रन की पारी खेली। ईगल्स की ओर से तनाका चिवांगा और मार्शल तकोदजा ने दो-दो विकेट लिए। हमजा सज्जाद और ओवेन मुजोंडो को एक-एक विकेट मिला।

16 रन पर सिमटी ईगल्स की टीम

230 रन के भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईगल्स की टीम 8.1 ओवर यानी 49 गेंद में 16 रन पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।  पांच बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। इनमें क्रेग इर्विन, तिनाशे कामुनहुकामवे, तादीवाशां मारुमानी, निक वेल्श और हमजा शाहिद शामिल हैं। मैथ्यू वेल्श एक रन, कप्तान चामू चिभाभा चार रन, मार्शल तकोदजा एक रन, ओवेन मुजोंडो दो रन और तनाका चिवांगा दो रन बनाकर आउट हुए। तपिवा मुफुदजा चार रन बनाकर आउट हुए। डरहम की ओर से कैलम पार्किंसन, पॉल कफलिन और ल्यूक रॉबिन्सन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, बास डी लीड और नाथन सॉटर को एक-एक विकेट मिला। 

टी20 इतिहास का तीसरा सबसे छोटा स्कोर

इस तरह जिम्बाब्वे डॉमेस्टिक टी20 प्रतियोगिता के फाइनल में डरहम ने 213 रन से बड़ी जीत हासिल की और चैंपियन बने। ईगल्स द्वारा बनाए गए 16 रन टी20 क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले आइल ऑफ मैन की टीम 10 रन और बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की टीम 15 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। 
विज्ञापन

टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे छोटे स्कोर
टीम स्कोर ओवर खिलाफ साल
आइल ऑफ मैन 10 8.4 स्पेन 2023
सिडनी थंडर 15 5.5 स्ट्राइकर्स 2022
ईगल्स 16 8.1 डरहम 2024
तुर्किये 21 8.3 चेक रिपब्लिक 2019
चीन 23 11.2 मलयेशिया 2023
रवांडा 24 6.1 नाइजीरिया 2023
लेसोथो 26 12.4 युगांडा 2021
चीन 26 10.5 थाईलैंड 2023
तुर्किये 28 11.3 लग्जेमबर्ग 2019
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें