छह गेंदों में लगाए छह छक्के
साउथ दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली की टीमों के बीच शनिवार (31 अगस्त) को खेले गए मुकाबले में आर्या ने दमदार प्रदर्शन करते हुए छह गेंदों पर छह छक्के लगाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह दिल्ली प्रीमियर लीग में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। अब प्रियांश ने अपने पसंदीदा बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया है।