फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DPL: आरसीबी के इस बल्लेबाज ने विराट कोहली को दिया सफलता का श्रेय, दिल्ली प्रीमियर लीग में मचा चुका धमाल

Fri, 06 Sep 2024 02:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में अनुज को आरसीबी ने 3.4 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया था। उन्होंने 24 मुकाबलों में एक अर्धशतक की मदद से 318 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विराट कोहली के साथ अनुज रावत - फोटो : anujrawat_1755
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रीमियर लीग में अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में आने वाले अनुज रावत ने अपनी सफलता का श्रेय पूर्व भारतीय स्टार विराट कोहली को दिया है। इस लीग में युवा बल्लेबाज को ईस्ट दिल्ली राइडर्स की तरफ से खेलते देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि किंग कोहली की निरंतरता बनाए रखने की सलाह उनके लिए काफी मददगार साबित हुई। 
विज्ञापन

अनुज रावत - फोटो : anujrawat_1755
डीपीएल में काम आई कोहली की सलाह
24 वर्षीय बल्लेबाज अनुज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ मैचों में 328 रन बनाए हैं। इस लीग में आरसीबी के पूर्व कप्तान की सलाह उनके लिए मददगार साबित हुई। अनुज ने कहा- मैंने उनसे (कोहली) खेल के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि खेल में चाहे स्थिति कैसी भी हो अपनी तैयारी में निरंतरता बनाए रखो। इससे आपको मानसिक रूप से मदद मिलेगी। उनकी यह सलाह निश्चित रूप से मेरे काम आई।

अनुज रावत - फोटो : anujrawat_1755
टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी दर्ज की
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने डीपीएल के पहले सीजन में इतिहास रच दिया। उन्होंने टी20 क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी दर्ज की। पुरानी दिल्ली छह के खिलाफ मुकाबले में रावत ने अपने साथी बल्लेबाज के साथ राइडर्स के लिए 241 रन का स्कोर तैयार किया। उत्तराखंड के इस बल्लेबाज ने 66 गेंदों का सामना किया और 121 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और छह चौके लगाए। 
विज्ञापन

अनुज रावत - फोटो : anujrawat_1755
2022 में बने थे आरसीबी का हिस्सा
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में अनुज को आरसीबी ने 3.4 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया था। उन्होंने 24 मुकाबलों में एक अर्धशतक की मदद से 318 रन बनाए हैं। दिल्ली के घरेलू सत्र को लेकर बात करते हुए उन्होंने बताया कि सीनियर खिलाड़ियों पर ड्रेसिंग रूम का माहौल खुशनुमा बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा- आगामी सत्र के लिए काफी उत्साह है। हम पहले भी साथ में खेल चुके हैं। सीनियर खिलाड़ी टीम का माहौल हल्का बनाए रखने में मदद करेंगे। इससे सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें