फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: अमोल मजूमदार बने मुंबई के नए कोच, जाफर सहित नौ दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Tue, 01 Jun 2021 06:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विनोद कांबली, नीलेश कुलकर्णी और जतिन परांजपे की क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) ने मजूमदार सहित नौ उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया था, जिसमें वसीम जाफर, साइराज बहुतले जैसे दिग्गज शामिल थे।
विज्ञापन
अमोल मजूमदार - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू क्रिकेट के दिग्गज अमोल मजूमदार मुंबई (घरेलू सत्र 2021-22 के लिए) के नए कोच होंगे। विनोद कांबली, नीलेश कुलकर्णी और जतिन परांजपे की क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) ने मजूमदार के नाम पर मुहर लगाई। मजूमदार रमेश पोवार की जगह लेंगे, जिन्हें भारत की सीनियर महिला क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है। बता दें कि सीआईसी ने इस पद के लिए नौ उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया था, जिसमें वसीम जाफर, साइराज बहुतले जैसे दिग्गज शामिल थे।

विज्ञापन


मुंबई के मुख्य कोच पद के लिए घरेलू क्रिकेट के दिग्गज वसीम जाफर, अमोल मजूमदार और पूर्व लेग स्पिनर साईराज बहुतुले ने आवेदन किया था। इनके अलावा मुंबई के मुख्य कोच पद के लिए जो अन्य लोगों ने आवेदन किया था, उनमें पूर्व कीपर-बल्लेबाज सुलक्षणन कुलकर्णी, तेज गेंदबाज प्रदीप सुंदरराम, नंदन फडनीस, उमेश पटवाल और विनोद राघवन शामिल थे। मुंबई के कोच पद की दौड़ में मजूमदार को चार महीने पहले पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर पोवार ने पछाड़ा था, जिनके मार्गदर्शन में मुंबई ने पिछले सत्र में विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीता लेकिन भारतीय टीम के साथ जुड़ने के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा।

गौरतलब है कि मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने बीते दिनों सीनियर पुरुष टीम के कोच पद के लिए 50 प्रथम श्रेणी मैचों की पात्रता मानदंड के साथ आवेदन मांगे थे। बता दें कि मजुमदार मुंबई के पूर्व कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में टीम प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी जीती है। मजूमदार ने 1993 से 2013 के बीच 171 प्रथम श्रेणी मैचों में 11167 रन बनाए। वह एनसीए और आइपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच रहे हैं। इसके अलावा जब दक्षिण अफ्रीका ने 2019 में भारत के खिलाफ खेला था, तब वे उनके बल्लेबाजी सलाहकार भी रहे हैं। वह एक प्रसिद्ध कमेंटेटर भी हैं। 
विज्ञापन


नए कोच को मिलेगा सालाना 50 लाख रुपये
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) टीम के नए कोच को सालाना 50 लाख रुपये मिलने की संभावना। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमसीए अध्यक्ष विजय पाटिल, सचिव संजय नाइक और क्रिकेट सुधार समिति नए कोच को हाई-प्रोफाइल नौकरी के दबाव को देखते हुए अच्छा वेतन देना चाहते हैं। सभी को उम्मीद है कि मुंबई अच्छा प्रदर्शन करेगी। यही वजह है कि इस बार इतने बड़े नामों ने इस पद के लिए आवेदन किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नए कोच को 50 लाख रुपये का अनुबंध मिल सकता है। बता दें कि एमसीए सीनियर टीम के कोच को प्रति वर्ष 15-20 लाख रुपये का भुगतान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें