फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा: भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता दोबारा मनोनीत, महेश जेठमलानी भी बने सदस्य

Tue, 01 Jun 2021 06:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता ने बंगाल चुनाव लड़ने के लिए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब उन्हें बचे कार्यकाल के लिए फिर सदस्य बनाया गया है। महेश जेठमलानी भी उच्च सदन के सदस्य बनाए गए हैं।
 
विज्ञापन
स्वपन दासगुप्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वपन दासगुप्ता को राज्यसभा का दोबारा सदस्य मनोनीत किया है। उनके इस्तीफे के कारण उनकी सीट रिक्त हो गई थी। अब उन्हें बचे कार्यकाल यानी 24 अप्रैल 2022 तक के लिए फिर राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया है। वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।

विज्ञापन

दासगुप्ता ने इस साल मार्च में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में वे जीत नहीं सके। अब उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया है।

महेश जेठमलानी भी राज्यसभा सदस्य नियुक्त
राष्ट्रपति ने वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। राष्ट्रपति कोविंद ने मनोनीत किया है। महेश जेठमलानी को दिवंगत सांसद रघुनाथ महापात्रा की रिक्त हुई सीट पर नामित किया गया है। महेश जेठमलानी राम जेठमलानी के बेटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें