फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs RCB Final Live Streaming: खिताबी मुकाबले में दिल्ली का आरसीबी से होगा सामना, जानें कहां देखें लाइव मैच

Sat, 16 Mar 2024 08:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेग लैनिंग की अगुवाई वाली टीम ने आठ मैचों में छह जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष पर रही। दिल्ली कैपिटल्स लगातार दूसरी बार सीधे फाइनल में प्रवेश करने में कामयाब हुई। वहीं, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। 
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव प्रसारण - फोटो : BCCI/WPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन अब अपने चरम पर पहुंच गया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुक्रवार को गत विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। मंधाना के नेतृत्व में टीम ने एमआई को पांच रन से कभी न भूलने वाली शिकस्त दी। आरसीबी अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस संस्करण का खिताबी मुकाबला खेलती नजर आएगी। 
विज्ञापन


मेग लैनिंग की अगुवाई वाली टीम ने आठ मैचों में छह जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष पर रही। दिल्ली कैपिटल्स लगातार दूसरी बार सीधे फाइनल में प्रवेश करने में कामयाब हुई। वहीं, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। 

आइए जानते हैं WPL के दूसरे सीजन के फाइनल मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच फाइनल मुकाबला?
आरसीबी और दिल्ली के बीच महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का खिताबी मुकाबला 17 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच  फाइनल मैच?
आरसीबी और दिल्ली के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच?
आरसीबी और दिल्ली के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
महिला प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार वॉयकाम 18 ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के स्पोर्ट्स 18-1 और स्पोर्ट्स 18-1 एचडी (Sports18 1 and Sports18 1 HD) चैनल पर देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में महिला प्रीमियर लीग का खिताबी मैच देख सकते हैं।

महिला प्रीमियर लीग के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, केट क्रॉस, एकता बिष्ट, शुभा सतीश, एस मेघना, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिन्यूक्स।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लेनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, लाउरा हैरिस, शेफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्विनी कुमारी, जेस जोनासेन, मरिजान कैप, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडेय, अपर्णा मंडल (विकेटकीपर), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, तितास साधू। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें