फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत: दाऊद के गुर्गे की पत्नी ने लगाया बलात्कार का आरोप, शिकायत में कई क्रिकेटर्स और कांग्रेस के नेता का नाम शामिल

Sat, 13 Nov 2021 07:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी रियाज भाटी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने तलाक के बाद उसे हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। मुंबई पुलिस के समक्ष दायर अर्जी में उसने जिन लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया है, उनमें भाटी के अलावा कई क्रिकेटर और दिग्गज कांग्रेस नेता का नाम शामिल है।
 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी गुर्गे रियाज भाटी की पत्नी रहनुमा भाटी ने अपने पति पर वेश्यावृत्ति करवाने करवाने और बलात्कार का आरोप लगाया है। रहनुमा ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस थाने में 24 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई है। रहनुमा ने अपनी शिकायत में कई क्रिकेटरों और हाई प्रोफाइल लोगों के नाम भी लिए हैं। पीड़िता ने मुंबई पुलिस को दी अपनी शिकायत में एक दिग्गज कांग्रेस नेता और क्रिकेटर्स पर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन

ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया ट्विटर @ ANI
समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी रियाज भाटी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने तलाक के बाद उसे हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। मुंबई पुलिस के समक्ष दायर अर्जी में उसने जिन लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया है, उनमें भाटी के अलावा वर्तमान और पूर्व क्रिकेटर्स, कांग्रेस नेता और एक शख्स का नाम शामिल है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिकायत में दर्ज लोगों के नामों के साथ पते का उल्लेख नहीं है, न ही कोई तिथि और अपराध स्थान का जिक्र है। लेकिन पीड़िता ने अपने पति समेत तमाम लोगों पर रेप और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि मुंबई पुलिस ने अभी तक मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी मामले में जांच की जाएगी, फिलहाल जांच में अपराध की पुष्टि नहीं हो पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें