किसानों और केंद्र सरकार के बीच चले आ रहे घमासान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक बार फिर अपनी बात रखी है। हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा कि वह शांतिपूर्ण परिणाम के लिए पूरी तरह आशाविंत है। युवी ने ट्वीट किया, 'भारत के गौरवांवित नागरिक होने के नाते चलिए हम सब इस मुश्किल हालात में साथ खड़े रहे। ऐसी कोई परेशानी नहीं होती, जिसका सामाधान नहीं निकल सकता। हमारे किसान देश के अन्नदाता है और मैं आश्वसत हूं कि जल्द ही शांतिपूर्ण हल निकल आएगा।