फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटी चैंपियनशिप: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन हुए खूंखार, समरसेट के खिलाफ मारा 'पंजा'

Wed, 14 Jul 2021 07:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन कांउटी चैंपियनशिप में धमाल मचा रहे हैं। 
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन इस वक्त काउंटी चैंपियनशिप में अपनी घातक गेंदबाज से धमाल मचा रहे हैं। उन्होंने समरसेट के खिलाफ 23 रन देकर पांच विकेट चटकाए। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन की इस तरह की गेंदबाजी अंग्रेजों के लिए चिंता का सबब बन सकता है। सर्रे की तरफ से खेलते हुए अश्विन ने दूसरी पारी में 13 ओवर की गेंदबाजी में 'पंजा' मारा। अश्विन की इस बेहतरीन गेंदबाजी का वीडियो सर्रे ने अपेन आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

विज्ञापन


अश्विन ने दूसरी पारी में स्टीवन डेवीज, टॉम लेमनबाई, जेम्स हिल्ड्रेथ, जॉर्ज बार्टलेट, वान डर मर्व और बेन ग्रीन को अपना शिकार बनाया। अश्विन की फिरकी की मदद से सर्रे ने दूसरी पारी में समरसेट को 69 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इस भारतीय गेंदबाज ने कुल 15 ओवर्स में 27 रन देकर छह विकेट चटकाए। इसकी बदौलत समरसेट ने सर्रे को 249 रन का लक्ष्य दिया। मैच में एक दिन का खेल और बचा है। बता दें कि समरसेट ने पहली पारी में 429 रन बनाए थे। जवाब में सरे ने 240 रन बनाए थे। पहली पारी में अश्विन मंहगे साबित हुए थे। उन्होंने 42 ओवर्स में 96 रन देकर एक विकेट लिया था। इस दौरान अश्विन ने नौ मेडन किए थे। इससे पहले अश्विन ने काउंटी चैंपियनशिप में सर्रे की तरफ से खेलते हुए समरसेट के खिलाफ एक बेहद खास रिकॉर्ड बनाया। अश्विन पिछले 11 वर्षों में इंग्लिश काउंटी में नई गेंद से गेंदबाजी शुरू करने वाले पहले स्पिनर बने।
 
 


टीम इंडिया की छुट्टी खत्म, चार अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत चार अगस्त से शुरू होगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हारने के बाद टीम इंडिया को 20 दिन का ब्रेक मिला था। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अपने परिवारों के साथ खूब मस्ती की। आज यानी 14 जुलाई को टीम इंडिया की छुट्टी खत्म हो रही है। आज भारतीय टीम लंदन में इकट्ठा होगी और डरहम के लिए रवाना होगी। टीम इंडिया को सेलेक्ट काउंटी इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलना है। यह मैच 20-22 जुलाई तक खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें