फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौदा ने जीती Cooch Behar Trophy, फाइनल में विदर्भ को हराया

Sat, 15 Feb 2020 09:05 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ बड़ौदा टीम - फोटो : बीसीसीआई
विज्ञापन

बीसीसीआई के तत्वावधान में खेले जाने वाले कूच विहार अंडर-19 टूर्नामेंट 2019-20 का खिताब बड़ौदा ने जीता। फाइनल मे विदर्भ को तीन विकेट से हराते हुए बड़ौदा ने यह ट्रॉफी अपने नाम की। नागपुर में खेले गए इस चारदिवसीय मैच में मेजबान विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। अपनी पहली पारी में यह टीम 255 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन

 



जवाब में शास्वत रावत की शतकीय पारी के बूते बड़ौदा ने 355 का स्कोर खड़ा किया और 137 रन की लीड ले ली। विदर्भ अपनी दूसरी पारी में 248 रन ही बना पाया इस तरह बड़ौदा को जीत के लिए 111 रन का आसान लक्ष्य मिला, जिसे उसने सात विकेट खोकर पा लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें