टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने शुक्रवार को वैलेंटाइन-डे के खास मौके पर अपनी पत्नी ऋतिका सजदेह के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।
रोहित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फोटो शएयर करते हुए लिखा, 'हैपी वैलेंटाइन सभी को। अपने चाहने वालों को ऐसे चाहो जैसे कल हो न हो ऋतिका सजदेह। रोहित के इस फोटो पर आठ लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
बता दें कि चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। वन-डे सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा नहीं थे। इस समय को वह अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। मालूम हो कि रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था।
रोहित की जगह वन-डे सीरीज में मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया। वहीं, टेस्ट टीम में उनकी जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को शामिल किया गया।