फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर अकमल: बैन के बाद वापसी की नहीं थी उम्मीद, देश छोड़ने का लिया फैसला, अब अमेरिका मे खेलेंगे क्रिकेट

Tue, 05 Oct 2021 01:45 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के क्रिकेटर उमर अकमल ने देश छोड़ दिया है। अब वह अमेरिका में लीग क्रिकेट खेलेंगे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत उन पर प्रतिबंध लगा था जो हाल ही में समाप्त हुआ है। 
विज्ञापन
उमर अकमल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के विवादास्पद क्रिकेटर उमर अकमल ने अमेरिका में लीग क्रिकेट खेलने के लिए देश छोड़ दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत प्रतिबंध लगा था जो अभी हाल ही में पूरा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, 31 वर्षीय क्रिकेटर उमर अकमल ने नॉर्दर्न क्रिकेट कैलिफोर्निया एसोसिएशन के साथ कुछ समय के लिए अनुबंध किया है। 

विज्ञापन


कुछ समय के लिेए किया अनुबंध

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 साल के उमर अकमल ने नार्दर्न क्रिकेट कैलिफोर्निया एसोसिएशन के साथ अल्पकालिक अनुबंध किया है लेकिन उन्होंने इसे भविष्य में आगे बढ़ाने का विकल्प खुला रखा है जिससे उनके पाकिस्तान क्रिकेट के साथ रिश्ते समाप्त हो जाएंगे।

टी-20 टूर्नामेंट में बड़ी पारी खेलने में रहे नाकाम

कैलिफोर्निया जाने से पहले उमर अकमल ने इस सत्र में पीसीबी क्रिकेट एसोसिएशन टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। जिसमें वह सेंट्रल पंजाब सेकंड इलेवन की तरफ से टूर्नामेंट में कोई खास करिश्मा नहीं कर पाए। उनके प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो अकमल ने 0, 14, 7, 16 और 29 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन


20 सितंबर से होगा कायद-ए-आजम

पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट के तहत 20 अक्तूबर से कायद ए आजम ट्रॉफी की शुरुआत होगी। यह स्पष्ट नहीं है कि वह डोमेस्टिक क्रिकेट में हिस्सा लेना वापस पाकिस्तान आएंगे। वेबसाइट ने दावा किया है कि अकमल की वापसी का क्रिकेट समुदाय में स्वागत नहीं किया गया था और उन्हें नेशनल टी20 कप के लिए नहीं चुना गया था।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें