फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 साल के गेल ने कहा- पांच साल अभी और खेलूंगा, संन्यास का नहीं है कोई प्लान

Fri, 01 Jan 2021 04:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि वह फिलहाल क्रिकेट से संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि वह अगले पांच साल और खेलेंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि वह फिलहाल क्रिकेट से संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि वह अगले पांच साल और खेलेंगे। इस कैरेबियाई बल्लेबाज की नजरें दो और टी-20 विश्व कप खेलने पर टिकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
क्रिस गेल - फोटो : ESPN
गेल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'अभी तक रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है। मेरा मानना है कि मैं अभी पांच साल और खेल सकता हूं। इसलिए रिटायरमेंट का कोई चांस नहीं है और हां, दो और विश्व कप खेलने हैं।'

4 of 5
क्रिस गेल - फोटो : PTI
बता दें कि गेल 2021 में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के अलावा 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले के वर्ल्ड कप भी खेलना चाहते हैं, इसलिए वह अभी संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं। गौरतलब है कि गेल ने इस साल खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया था और लगभग टीम को प्लेऑफ में पहुंचा ही दिया था। उन्होंने 137.14 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ सात पारियों में 288 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीन अर्द्धशतक लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर
बता दें कि क्रिस गेल इन दिनों दुबई में हैं, जहां वह अल्टीमेट क्रिकेट चैलेंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। यह 'वन ऑन वन' टूर्नामेंट है। कुल मिलाकर 16 मैच खेले जाने हैं, जिसमें दो खिलाड़ियों के बीच मैच होगा। दोनों खिलाड़ी चार पारियों में 15-15 गेंदों का सामना करेगा और अंत में जिसके सबसे ज्यादा रन होंगे वह इस मैच को जीत जाएगा। एक मैच को जीतने पर कुल दो अंक मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें