फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी समेत इन आठ भारतीय क्रिकेटरों ने 2020 में क्रिकेट को कहा अलविदा, हर कोई रह गया हैरान

Fri, 01 Jan 2021 03:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
2020 में संन्यास लेने वाले भारतीय क्रिकेटर - फोटो : Amar Ujala
साल 2020 का अंत हो चुका है और हम कई सारी उम्मीदों और जज्बे के साथ 2021 में प्रवेश कर चुके हैं। वैसे तो पिछले साल महामारी और लॉकडाउन की वजह से खेल गतिविधियां और टूर्नामेंट प्रभावित रहे लेकिन बावजूद इसके एक छोटे से समय में ही क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। देश से बाहर जहां आईपीएल का आयोजन किया गया वहीं पहली बार दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियमों में मुकाबले खेले गए। इसके अलावा कुछ चीजें ऐसी हुई जो भारतीय क्रिकेट के लिए खुशियां और गम दोनों लेकर आई। इसी बीच कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया। ऐसे में आइए जानते हैं उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने 2020 में संन्यास की घोषणा की।  
विज्ञापन

2 of 9
एमएस धोनी - फोटो : Social Media
महेंद्र सिंह धोनी:
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक से 15 अगस्त को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से संन्यास की घोषणा कर दी। लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि उन्होंने इसके बाद आईपीएल में चेन्नई की अगुवाई की। धोनी ने अपने करियर के दौरान कई सारी उपलब्धियां हासिल की थीं। वह आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले एकलौते कप्तान हैं। उन्होंने 2004 से 2019 तक भारत की तरफ से 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मुकाबले खेले। 


 
विज्ञापन

3 of 9
सुरेश रैना
सुरेश रैना:
धोनी के संन्यास की घोषणा के तुरंत बाद ही बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि वह घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे। रैना ने भारत की तरफ से 226 वनडे, 18 टेस्ट और 78 टी-20 खेला था। 

4 of 9
पार्थिव पटेल - फोटो : BCCI
पार्थिव पटेल:
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर और बाएं हाथ के बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने क्रिकेटर के तौर पर 18 सत्र तक खेला। वह वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले युवा खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने अपने करियर में 25 टेस्ट, 38 वनडे और दो टी-20 मुकाबले खेले।
विज्ञापन

5 of 9
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर
इरफान पठान:
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रहे इरफान पठान ने सात सालों तक राष्ट्रीय टीम से दूर रहने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि इसके बाद वह लंका प्रीमियर लीग में भी खेलते दिखे। पठान 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने भारत के लिए 120 वनडे, 29 टेस्ट और 24 टी-20 मुकाबले खेले। 
विज्ञापन

6 of 9
प्रज्ञान ओझा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रज्ञान ओझा:
सचिन तेंदुलकर के साथ अपना आखिरी मैच खेलने वाले प्रज्ञान ने लंबे समय तक टीम से दूर रहने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी। आखिरी टेस्ट मैच में दस विकेट लेने के बावजूद उन्हें टीम में फिर शामिल नहीं किया गया। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और छह टी-20 मुकाबले खेले।
विज्ञापन

7 of 9
सुदीप त्यागी - फोटो : social media
सुदीप त्यागी:
आईपीएल से प्रसिद्धि पाने वाले तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी को जल्दी ही राष्ट्रीय टीम में शामिल कर लिया गया था। उन्होंने चार वनडे और एक टी-20 मैच भी खेला। हालांकि उन्होंने 2017 के बाद घरेलू क्रिकेट नहीं खेला और 33 साल की उम्र में संन्यास ले लिया। संन्यास लेने के बाद सुदीप ने लंका प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया।

8 of 9
वसीम जाफर
वसीम जाफर:
घरेलू क्रिकेट के उस्ताद और रणजी ट्रॉफी में 40 शतक लगाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने 42 की उम्र में संन्यास लिया। वह 2008 से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट का साथ नहीं छोड़ा था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक 12038 रन बनाए जबकि रणजी में 40 शतक जड़े। संन्यास के बाद वह आईपीएल में किंग्स XI पंजाब के बल्लेबाजी कोच बने।
विज्ञापन

9 of 9
रजत भाटिया
रजत भाटिया:
भाटिया भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाए लेकिन बावजूद इसके वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर रहे। वह घरेलू टूर्नामेंट में दिल्ली की तरफ से खेलते रहे। वह आईपीएल में 2012 की ट्रॉफी जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा थे। वह अब एक कमेंटेटर हैं। उन्होंने 1999 से 2019 तक 112 प्रथम श्रेणी, 119 लिस्ट-ए और 146 टी-20 मुकाबले खेले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें