फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतन सकारिया: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, अब मिली टीम इंडिया में जगह

Fri, 11 Jun 2021 04:43 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेतन सकारिया को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। सकारिया आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
चेतन सकारिया - फोटो : twitter@IPL
श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए गुरुवार (10 जून) को भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई। इस सीरीज में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। श्रीलंका के विरुद्ध होने वाली इस सीरीज में भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। 
विज्ञापन

2 of 5
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media
घोषित की गई टीम की बात करें तो युवा देवदत्त पडीक्कल, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। उनके अलावा आईपीएल 2021 के पहले सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले चेतना सकारिया को भी टीम में जगह मिली है। ऋतुराज गायकवाड़ की तरह उन्हें भी पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
चेतन सकारिया - फोटो : पीटीआई
चेतन की बात करें तो उनके परिवार में कुछ महीनों से सब ठीक नहीं चल रहा है। हाल में कोरोना के वजह से उनके पिता कांजीभाई का निधन हो गया। बीते हफ्ते चेतन के पिता ने अस्पताल में अंतिम सांस लीथी । इससे पहले जनवरी में उनके भाई ने आत्महत्या कर ली। चेतन सकारिया के घर वालों ने ये बात उनसे छिपाई थी। क्योंकि उन दिनों चेतन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे। 

4 of 5
चेतन सकारिया - फोटो : ट्विटर
चेतन सकारिया गेंदबाज के तौर पर खेलते हैं। उन्होंने अब तक 15 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिनमें उऩके नाम 41 विकेट दर्ज हैं। वहीं लिस्ट ए में सकारिया ने 7 मैच खेलते हुए 10 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा वह टी-20 क्रिकेट में 23 मैचों में 35 विकेट झटकने में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @SDhawan25
श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल खिलाड़ी- शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या,  नितीश राणा, ईशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, कृष्णप्पा गौतम, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें