भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह को मैच विजेता खिलाड़ी माना गया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान टीम इंडिया को ऐसे कई मैच जिताए, जिनमें भारत की हार तय थी। साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी20 विश्व कप में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचा था। इस मैच के दौरान उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर सनसनी फैला दी। अब कई साल बाद युवी ने अपने उस प्रदर्शन को याद करते हुए एमएस धोनी के रिएक्शन पर बात की है।