फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs IND: हार्दिक पांड्या को अपना आदर्श मानता है श्रीलंका का यह खिलाड़ी, VIDEO साझा कर लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

Mon, 26 Jul 2021 10:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

  • हार्दिक पांड्या को अपना आदर्श मानते हैं चमिका करुणारत्ने
  • सोशल मीडिया पर हार्दिक के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
  • हार्दिक ने करुणारत्ने को दिया खास तोहफा
विज्ञापन
चमिका करुणारत्ने, हार्दिक पांड्या - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपना आदर्श मानते हैं। करुणारत्ने ने भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। हालांकि, इस श्रीलंकाई ऑलराउंडर के लिए डेब्यू मैच उतना यादगार नहीं रहा क्योंकि इस मुकाबले में उसकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। मगर एक चीज ये रही है कि करुणारत्ने को अपने आदर्श हार्दिक पांड्या से बल्ला गिफ्ट मिला। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके दी। करुणारत्ने ने लिखा, 'अपने टी-20 डेब्यू पर अपने आदर्श हार्दिक पांड्या से बल्ला पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आप एक अद्भुत इंसान हैं और मैं वास्तव में आपके हावभाव से प्रभावित हूं। मैं इस दिन को कभी नहीं भूलूंगा। भगवान हमेशा आपको आशीर्वाद दे।'

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि चमिका करुणारत्ने ने अपनी ऑलराउंड स्किल्स की वजह से श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर को भी प्रभावित किया है। कोच ने करुणारत्ने की तारीफ करते हुए सीरीज की खोज बताया है। बता दें कि टीम इंडिया ने पहले टी-20 में श्रीलंका को 38 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से वन-डे सीरीज अपने नामकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें